पेट में कीड़े होने पर आपके शरीर में क्या होता है?

By Lakshita Negi
28 Feb 2025, 12:00 IST

डाइजेस्टिव सिस्टमें खाने को पचाकर शरीर को एनर्जी देता है, लेकिन अगर इसमें कीड़े हो जाएं, तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की दिक्कत हो सकती है। ये कीड़े खराब खाना, पानी, गंदे हाथ या इंफेक्शन से शरीर में जा सकते हैं। आइए जानें कि पेट में कीड़े होने से शरीर में क्या दिक्कत हो सकती है।

भूख कम या ज्यादा लगने की दिक्कत

पेट में कीड़े होने पर किसी को बहुत ज्यादा तो किसी को बहुत कम भूख लगती है। पेट में कीड़े पोषक तत्व को चुरा लेते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती।

पेट के कीड़ों से दर्द और गैस

पेट में कीड़े होने से आंतों में सूजन और जलन हो सकती है, जिससे पेट में दर्द, ऐंठन और गैस बनने की दिक्कत हो सकती है। इससे कई बार पेट में भारीपन भी महसूस होता है।

पेट में कीड़े से कमजोरी और थकान

पेट के कीड़े शरीर के पोषक तत्वों को खा जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और थकान महसूस होती है। बच्चों के पेट में कीड़े होने से उनकी ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है।

पेट में कीड़ों से वजन कम होना

अचानक वेट कम भी पेट में कीड़े होने की वजह से हो सकता है। यह शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिशन को अब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे वेट कम होने लगता है।

पेट में कीड़े से खुजली और एलर्जी

कुछ लोगों के पेट में कीड़े होने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, जिससे स्किन पर खुजली, रैशेज और एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।

नींद न आना और चिड़चिड़ापन का कारण

पेट में कीड़ों के कारण कई बार नींद में दिक्कत हो सकती है। रात में खुजली, बेचैनी और पेट दर्द की वजह से इंसान चिड़चिड़ा भी हो सकता है।

मल में कीड़े दिखना

पेट में इंफेक्शन ज्यादा बढ़ने पर मल में छोटे सफेद कीड़े या अंडे दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही मल में बदबू और अपच की दिक्कत भी हो सकता है।

पेट में कीड़ों से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें, धुला और साफ खाना खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com