विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह नर्वस सिस्टम, ब्लड सेल्स और डीएनए निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।
सिरदर्द की समस्या
विटामिन बी12 की कमी से सिरदर्द की समस्या हो सकती है, जो माइग्रेन को और बढ़ा सकती है। ऐसे में, विटामिन बी12 की जांच करवाना जरूरी है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की दिक्कत
जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे कब्ज, डायरिया और सूजन हो सकती हैं।
मुंह में सूजन और छाले होना
विटामिन बी12 की कमी से मुंह में सूजन और छाले हो सकते हैं। यह ग्लोसाइटिस और स्टामाटाइटिस जैसी स्थितियों को पैदा कर सकता है।
आंखों पर प्रभाव
विटामिन बी12 की कमी से आंखों की रोशनी में भी बदलाव आ सकता है। इसकी वजह से दृष्टि की समस्या और ऑप्टिक नर्व को नुकसान हो सकता है।
हाथों और पैरों में झनझनाहट
विटामिन बी12 की कमी से हाथों और पैरों में झनझनाहट और जलन महसूस हो सकती है। यह पेरेस्टेसिया नामक स्थिति का कारण बन सकती है।
एनीमिया
विटामिन बी12 की कमी से शरीर की ब्लड सेल्स में कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
मांसपेशियां कमजोर होना
विटामिन बी12 की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी भी हो सकती है। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
विटामिन बी12 की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है, जिससे डिप्रेशन, तनाव और मानसिक थकावट हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com