आपने ब्रेन और हार्ट में स्ट्रोक आने के बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में आंखों में भी स्ट्रोक आ सकता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जानते हैं-
आई स्ट्रोक क्या है?
इस स्थिति में आंखों के टिश्यू तक खून नहीं पहुंच पाता है। ये समस्या रेटिना की आर्टरी में ब्लॉकेज आने के कारण होती है। ऐसे में आर्टरी को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड नहीं मिल पाता है।
कब बढ़ता है आई स्ट्रोक का खतरा?
हीटवेव आई स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ाती है। इस समय में डिहाइड्रेशन की समस्या आम बात होती है। इससे ब्लड विस्कोसिटी बढ़ती है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा भी बढ़ जाता है।
आई स्ट्रोक के लक्षण
आई स्ट्रोक के लक्षणों में धुंधलापन, अचानक विजन लॉस, आंखों के सामने अंधेरा छाना, काले धब्बे और सूजन जैसी समस्याएं शामिल होती है। आइए जानें इससे बचाव के तरीके-
हाइड्रेशन है जरूरी
आंखों में नमी बरकरार रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। इससे आप सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।
डाइट का ख्याल रखें
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर डाइट ले सकते हैं। साथ ही, आपको रोजाना आंखों से जुड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए। आंखों की सफाई का भी ध्यान रखें।
धूप से बचना है जरूरी
आंखों की रक्षा के लिए आपको घर से बाहर निकलते वक्त यूवी ब्लॉक सनग्लासेस का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।
आई स्ट्रोक से बचने के लिए ये टिप्स अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com