रात को सोते समय सांस लेने में होती है परेशानी? हो सकती हैं ये बीमारियां

By Priyanka Sharma
20 Jan 2025, 21:00 IST

कुछ लोगों को रात को सोते समय सांस लेने में परेशानी और बेचैनी महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। इनको नजरअंदाज न करें। आइए जानें -

पैनिक अटैक की समस्या

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोग स्ट्रेस में रहते हैं। जिसके कारण लोगों को पैनिक अटैक आने की समस्या होती है, इसके कारण कई बार लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

अस्थमा की समस्या

कई बार अस्थमा की बीमारी से पीड़ित लोगों को लंग्स में सूजन आने के कारण सांस लेने में परेशानी होने की समस्या हो सकती है।

सीओपीडी के कारण

सीओपीडी श्वसन नली से जुड़ी समस्या है। इस बीमारी में श्वसन नली में सूजन आने की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है।

पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण

पल्मोनरी एम्बोलिज्म लंग्स से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें लंग्स में खून के थक्के जमा होने के कारण सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, सूजन और खांसी आने की समस्या होती है।

स्लीप एप्निया के कारण

यह नींद से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें रात को सोते समय व्यक्ति की श्वसन नली में संकुचन आ जाती है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की समस्या हो सकती है।

हार्ट फेल्योर के कारण

कई बार हार्ट पर्याप्त मात्रा में ब्लड को पंप नहीं कर पाता है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। यह हार्ट फेल्योर के लक्षणों में से एक होता है। यह गंभीर समस्या है, इसे नजरअंदाज न करें।

निमोनिया के कारण

निमोनिया एक वायरल है। इसमें लोगों को बुखार आने, खांसी होने, सीने में दर्द होने और सांस लेने में परेशानी होती है। इसके अलावा, किसी एलर्जी के कारण भी लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

रात को सांस लेने में परेशानी लेख में बताई गई बीमारियों और समस्याओं के कारण हो सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com