कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होता है दर्द

By Harsha Singh
13 Nov 2024, 12:30 IST

बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होना आम बात है। इससे शरीर को कई समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। आइए इस बारे में डॉक्टर रमन कुमार से अच्छी तरह जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल ब्लड में पाया जाने वाला एक वैक्स जैसा पदार्थ होता है। इससे हेल्दी सेल्स को बनाने में मदद मिलती है। यही वजह है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की सही मात्रा होना भी जरूरी है।

सीने में दर्द की समस्या

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सीने में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है, तो सीने में दर्द की समस्या हो सकती है।

पैरों में दर्द की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में इंसान को पैरों में दर्द हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की आर्टरी तक ब्लड नहीं पहुंच पाता है। इससे चलने-फिरने में दर्द हो सकता है।

लोअर बैक में दर्द की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण इंसान को लोअर बैक में दर्द की समस्या हो सकती है। जब ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है।

बाजुओं में दर्द की समस्या

कोलेस्ट्रॉल के कारण इंसान को बाजुओं में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, बॉडी में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर पैरों और हाथों की ब्लड वेसेल्स पर असर होता है। ऐसे में बाजुओं का दर्द महसूस हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल से कैसे करें बचाव?

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप हरी सब्जियों और फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको डेली डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए।  

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में इन जगहों पर दर्द होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com