बार-बार पेशाब आने के क्या कारण हैं?

By Priyanka Sharma
18 May 2024, 09:00 IST

कई बार लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। ऐसा शरीर की कई समस्याओं के कारण हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

मणिपाल हॉस्पिटल के कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्रीनिवास के अनुसार, 'बार-बार पेशाब आने की समस्या के कारण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं। जिसका समय से पता लगाना जरूरी है।'

यूटीआई इंफेक्शन

कई बार लोगों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पेल्विक मसल्स में कमजोरी

पेल्विक मसल्स में कमजोरी आने पर ब्लैडर की स्थिति में बदलाव आता है, जिसके कारण लोगों को बार-बार पेशाब आने और पेशाब लीक होने की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर की समस्या

बार-बार पेशाब आना शुगर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। शुगर की बीमारी होने पर लोगों को ब्लैडर भरा हुआ महसूस होता है।

किडनी की समस्या

बार-बार पेशाब आने की समस्या किडनी की परेशानी के लक्षणों में से एक है। ऐसे में किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए इसे नजरअंदाज न करें।

प्रोस्टेट कैंसर की समस्या

कई बार पुरुषों को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर

कई बार न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर या ब्रेन स्ट्रोक जैसी बीमारियों के कारण भी लोगों को बार-बार पेशाब आने या पेशाब के लीक होने की समस्या हो सकती है।

लेख में बताई गई बीमारियों के कारण लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com