दांत दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं ये 5 बड़ी समस्याएं

By Aditya Bharat
16 Jan 2025, 06:00 IST

अगर आप दांतों की सही सफाई नहीं करते, तो दांतों और मसूड़ों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसका असर आपके पूरे स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। दांतों और मसूड़ों में दर्द भी पैदा हो सकता है, कुछ लोग इस दर्द को नजरअंदाज करते हैं जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। आइए सीनियर डेंटिस्ट डॉक्टर डीएस यादव से जानते हैं दांतों के दर्द को नजरअंदाज करने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।

दांत दर्द को नजरअंदाज करना

दांत दर्द को लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इससे मसूड़ों में सूजन और दांतों में सड़न हो सकती है, जो भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

मसूड़ों में सूजन और खून आना

अगर दांतों में दर्द है तो यह मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है। मसूड़ों में सूजन और खून आना इसके शुरुआती लक्षण हैं। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

पेरियोडोंटाइटिस

अगर मसूड़ों की बीमारी बढ़ जाती है तो यह पेरियोडोंटाइटिस बन सकती है। इस स्थिति में मसूड़े और हड्डियों को नुकसान होता है, जिससे दांत गिरने का खतरा रहता है।

दिल और डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं

दांतों की गंभीर समस्याएं सिर्फ मुंह तक सीमित नहीं रहतीं। ये दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती हैं।

कैविटी

दांतों में कैविटी का बनना दांतों में सड़न का कारण बनता है। बैक्टीरिया दांतों की बाहरी परत को नष्ट कर देते हैं, जिससे दांतों में तेज दर्द होने लगता है।

इंफेक्शन का फैलना

दांत दर्द को नजरअंदाज करने से इंफेक्शन बाकी दांतों में भी फैल सकता है। इससे मवाद बन सकता है और अगर यह खून में प्रवेश करता है, तो बुखार और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दांतों का खराब होना

अगर दांतों में इंफेक्शन हो जाता है तो दांतों को ठीक करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, डॉक्टर दांतों को निकालने का सुझाव भी दे सकते हैं।

दांतों में सेंसेटिविटी बढ़ने से ठंडा और गर्म पानी पीने में भी दर्द होता है। यह दांतों में सड़न और कमजोरी की वजह बन सकता है। इसलिए दांतों की सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com