चेचक की बीमारी क्यों होती है? जानें बचाव

By Aditya Bharat
09 May 2025, 11:00 IST

चिकनपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो वेरीसेल्ला जोस्टर वायरस के कारण होती है। इसमें त्वचा पर खुजलीदार फफोले बनते हैं और बुखार भी हो सकता है। आइए प्रोफे. डॉ. वी.पी.एस से जानें क्यों होता है चिकनपॉक्स?

वायरस कैसे फैलता है?

यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या दानों के संपर्क से फैलता है। यह बहुत तेजी से दूसरों में फैल सकता है, खासकर बच्चों में।

किन्हें ज्यादा खतरा?

नवजात, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं, स्मोकिंग करने वाले और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है।

शुरुआती लक्षण क्या हैं?

थकान, भूख न लगना, सिरदर्द, बुखार और कमजोरी इसके शुरुआती लक्षण हैं। लक्षण वायरस के संपर्क में आने के 10-21 दिन बाद दिखते हैं।

त्वचा पर क्या होता है?

शरीर पर खुजलीदार दाने और पानी भरे फफोले बनते हैं जो लगभग 5-10 दिन तक रहते हैं और इंफेक्शन फैलाने वाले होते हैं।

टीका क्यों जरूरी है?

चिकनपॉक्स की वैक्सीन इस बीमारी से बचाने में मदद करती है। बच्चों को जरूर टीका लगवाएं ताकि भविष्य में इंफेक्शन का खतरा कम हो।

क्या करें अगर लक्षण दिखें?

अगर आपको या बच्चे को लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर पर अलग रहकर इंफेक्शन को फैलने से रोकें।

इलाज और देखभाल

ज्यादातर मामलों में चिकनपॉक्स खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है। आराम, दवाएं और खुजली कम करने वाली क्रीम से राहत मिलती है।

साफ-सफाई रखें, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। जागरूकता से इस संक्रामक बीमारी से बचाव संभव है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com