किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह टॉक्सिन्स को फिल्टर करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। किडनी की खराबी से बचने के लिए जल्द पहचान जरूरी है। आइए सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से जानते हैं किडनी खराब होने पर स्किन पर क्या लक्षण दिखते हैं?
किडनी में खराबी के संकेत
किडनी में खराबी के संकेत शरीर में टॉक्सिन्स के जमा होने से होते हैं। स्किन पर बदलाव, खुजली, रैशेज ये सभी संकेत हो सकते हैं।
लाल चकत्ते
किडनी की खराबी के कारण स्किन पर लाल चकत्ते दिखाई दे सकते हैं। यह अपशिष्ट पदार्थों के जमा होने का संकेत हो सकता है।
स्किन पर खुजली
लंबे समय तक स्किन पर खुजली होने से किडनी में खराबी का संकेत मिल सकता है। अगर खुजली बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच करवाएं।
ड्राई स्किन
किडनी खराब होने पर स्किन का अचानक ड्राई होना भी एक लक्षण हो सकता है। शरीर में फास्फोरस और मिनरल्स के बढ़ने से यह समस्या होती है।
स्किन का रंग बदलना
किडनी खराब होने से स्किन का रंग पीला या गहरा हो सकता है। यह लिवर और किडनी के स्वास्थ्य का संकेत होता है।
स्किन पर सूजन
स्किन पर सूजन का होना भी किडनी की खराबी का संकेत है। अगर सूजन लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
समय पर जांच जरूरी है
किडनी की खराबी से बचने के लिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पानी पीने की आदत और खानपान पर ध्यान दें।
किडनी से जुड़ी समस्याओं के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर से इलाज लें। अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर चेकअप कराना आवश्यक है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com