चाय के साथ लगाते हैं सिगरेट के कश? इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार

By Himadri Singh Hada
18 Dec 2024, 16:00 IST

दिन में कई बार सिगरेट और चाय पीने से दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस आदत पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

एक्सपर्ट की राय

राजकीय हृदय रोग संस्थान, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में कार्यरत वरिष्ठ प्रोफेसर ऑफ कार्डियोलॉजी डॉ. अवधेश शर्मा का कहना है कि लोगों को थकान मिटाने के लिए से चाय पीने की आदत होती है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक है।

दिल की बीमारियां

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिन लोगों की सिगरेट पीने की आदत है। उनके लिए हाथ-पैर काटने तक की नौबत आ सकती है। चाय और सिगरेट का साथ सेवन दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरनाक रोग हो सकते हैं।

गंभीर समस्या

चाय के साथ सिगरेट पीना या दोनों को अलग-अलग समय पर पीना, दोनों ही शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। अगर किसी चीज का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो वह नुकसानदेह नहीं होता है। लेकिन, ज्यादा सेवन जानलेवा हो सकता है।

हार्ट अटैक

सिगरेट में मौजूद निकोटीन धमनियों को संकुचित कर देता है, जिससे हार्ट को खून की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती। इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

धमनियों में थक्का जमना

चाय के साथ सिगरेट पीने से हृदय की धमनियों में थक्का जम सकता है। इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

गैंग्रीन रोग

लगातार चाय और सिगरेट के सेवन से हाथ-पैरों में गैंग्रीन जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। इसकी वजह से अंगों को काटने तक की स्थिति में आ सकती हैं।

ब्लड प्रेशर

सिगरेट से फेफड़ों का कैंसर और गले का कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। चाय के साथ सिगरेट पीने से ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन बढ़ सकती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है।

मेंटल हेल्थ पर प्रभाव

मानसिक तनाव होने पर चाय और सिगरेट की लत और भी बढ़ सकती है। इससे शरीर पर और ज्यादा दबाव पड़ता है। यह आदत तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ा सकती है।

अगर आप अपनी इन आदतों को छोड़ना चाहते हैं, तो अपने परिवार के सहयोग और मनोचिकित्सक की मदद ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com