पपीते के बीज: आंतों के कीड़ों से छुटकारा पाने का नैचुरल तरीका

By Aditya Bharat
06 Jan 2025, 18:30 IST

पेट के कीड़े छोटे जीव होते हैं जो हमारे शरीर में रहते हैं और हमारे खाने से अपना पेट भरते हैं। ये पेट में दर्द, कमजोरी, भूख कम लगना, और पाचन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। ऐसे में आइए डॉक्टर स्नेहिल मकवाना से जानते हैं क्या कद्दू के बीज इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं?

पेट में कीड़े कैसे होते हैं?

पेट में कीड़े गंदे पानी पीने, गंदगी में रहने और अस्वच्छ भोजन खाने से हो सकते हैं। अगर इन चीजों का ध्यान न रखा जाए तो ये कीड़े शरीर में फैल सकते हैं और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आयुर्वेद में पेट के कीड़ों का इलाज

आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में 'आम' नामक टॉक्सिन जमा हो जाता है, तो पेट में कीड़े पनपने लगते हैं। आम तब बनता है जब पाचन सही से नहीं होता और शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं।

पपीते के बीज का असर

पपीते के बीज पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। ये बीज पेट में जमा हुए टॉक्सिन को साफ करने का काम करते हैं, जिससे कीड़े अपना असर नहीं डाल पाते और मर जाते हैं।

पपीते के बीज का काम

पपीते के बीज में एक खास एंजाइम होता है जिसे पपैन कहा जाता है। यह एंजाइम कीड़ों के बाहरी कवरिंग को तोड़कर उन्हें खत्म करता है, जिससे वे पेट से बाहर निकल जाते हैं।

पपीते के बीज के फायदे

पपीते के बीज में फाइबर और टैनिन्स जैसे तत्व होते हैं, जो कीड़ों को मारने में मदद करते हैं और उन्हें बढ़ने से रोकते हैं।

पपीते के बीज कैसे काम करते हैं?

पपीते के बीज तीन तरीके से काम करते हैं। सबसे पहले ये कीड़ों को मारते हैं। फिर ये शरीर के अंदर की गंदगी और टॉक्सिन को निकालने का काम करते हैं। इसके अलावा, ये हल्के जुलाब की तरह काम करते हैं, जिससे कीड़े बाहर निकल जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने भी माना

पपीते के बीज का उपयोग पारंपरिक रूप से पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए किया जाता है, और अब वैज्ञानिक भी इसके फायदों को मानते हैं।

पपीते के बीज पेट के कीड़ों को खत्म करने का एक प्राकृतिक तरीका हो सकते हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com