Smoking करने से कौन सी बीमारियां होती हैं?

By Himadri Singh Hada
12 Mar 2025, 10:00 IST

सिगरेट या तंबाकू का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसके नियमित सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है।

एक्सपर्ट की राय

आइए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं धूम्रपान करने से होने वाली बीमारियों के बारे में-

फेफड़ों का कैंसर

धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर होने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है। फेफड़ों के 90 फीसदी कैंसर के मामलों का कारण धूम्रपान होता है। यह मौत का प्रमुख कारण बन सकता है।

सीओपीडी

सीओपीडी, एक फेफड़ों की बीमारी है, जो धूम्रपान से होती है। इससे फेफड़ों के वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं और सांस लेना मुश्किल हो जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।

स्ट्रोक का खतरा

धूम्रपान करने से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। यह धमनियों को प्रभावित करता है, जिससे ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

अस्थमा अटैक

अस्थमा के रोगियों के लिए धूम्रपान करना खतरनाक हो सकता है। सिगरेट के धुंए से वायुमार्ग में समस्या बढ़ जाती है और अस्थमा अटैक का जोखिम भी ज्यादा हो जाता है।

टाइप 2 डायबिटीज

धूम्रपान टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ाता है। सिगरेट पीने से ब्लड शुगर के लेवल पर असर पड़ता है, जिससे डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा होती है।

हृदय रोगों का खतरा

धूम्रपान करने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। यह धमनियों में रुकावट पैदा करता है, जिससे हृदय को पर्याप्त ब्लड नहीं मिल पाता और हृदय रोग विकसित हो सकते हैं।

सर्दी, खांसी और फ्लू

अगर आप सिगरेट पीते हैं, तो यह आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है। इससे आपको बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि सर्दी, खांसी और फ्लू।

धूम्रपान से प्रजनन क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी को प्रभावित करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com