नसों में जलन और दर्द एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण।
नसों में चोट लगना
नसों में चोट लगने से रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे जलन और दर्द महसूस होता है। चोट ठीक होने पर यह समस्या कम हो सकती है।
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से नसों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, जिससे झुनझुनी, जलन और दर्द हो सकता है। इसके लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।
खराब ब्लड सर्कुलेशन
अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं रहता, तो नसों में जलन महसूस हो सकती है। नियमित एक्सरसाइज से इसे ठीक किया जा सकता है।
डायबिटीज का असर
डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर बढ़ने से नसों को नुकसान हो सकता है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहते हैं, जिसमें जलन और झुनझुनी महसूस होती है।
कार्पल टनल सिंड्रोम
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से कलाई की नस दब सकती है, जिससे हाथों में जलन और दर्द होता है। इसे कार्पल टनल सिंड्रोम कहते हैं।
अन्य बीमारियां
मल्टीपल स्क्लेरोसिस, एचआईवी, एड्स, और फाइब्रोमायल्गिया जैसी बीमारियां भी नसों में जलन और दर्द का कारण बन सकती हैं।
सतर्कता जरूरी है
अगर आपको लंबे समय तक नसों में जलन, झुनझुनी या दर्द हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही उपचार से नसों की सेहत को बनाए रखा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com