बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना दिल की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में अधिक होता है, तो यह दिल की बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
डॉक्टर से जानें
हालांकि, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए कानपुर के हृदय रोग संस्थान में कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश शर्मा से जानते हैं इन उपायों के बारे में।
घी, मक्खन और मलाई का सेवन कम करें
घी, मक्खन और मलाई में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। इन्हें सीमित मात्रा में खाएं और स्वस्थ विकल्पों जैसे जैतून का तेल और एवोकाडो का सेवन करें।
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट का सेवन सीमित करें
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट जैसे सूरजमुखी तेल या मक्के के तेल का उपयोग सीमित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में इनका सेवन भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
हेल्दी लाइफस्टाइल में सही आहार, नियमित व्यायाम, और पर्याप्त नींद शामिल होती है। तनाव कम करना और ताजे फल, सब्जियों का सेवन बढ़ाना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
फिजिकल एक्टिविटी करें
रोजाना 30 मिनट से 1 घंटे तक व्यायाम करें। व्यायाम से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम किया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
शुगर और बीपी को कंट्रोल रखें
शुगर और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) को कंट्रोल रखना कोलेस्ट्रॉल को भी सही स्तर पर बनाए रखने में मदद करता है। इन्हें कंट्रोल करने से दिल की सेहत भी बेहतर रहती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है।
प्राकृतिक उपायों का सेवन करें
आंवला, हल्दी, गिलोय और अदरक जैसे प्राकृतिक उत्पाद कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इनका सेवन नियमित रूप से करें और स्वास्थ्य को बनाए रखें।
ऊपर बताए गए उपायों के अपनाकर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com