दुनिया की खूबसूरती आंखों से देखी जाती है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आजकल कम उम्र में भी नजर कमजोर होने लगी है। ऐसे में आइए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह से जानते हैं नजर कमजोर होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
नजर कमजोर होने के संकेत
समय रहते लक्षण पहचानें। नजर कमजोर होना अचानक नहीं होता। धीरे-धीरे इसके लक्षण नजर आने लगते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
स्क्रीन देखने में परेशानी
मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर चीजें पढ़ने में दिक्कत हो रही है? बार-बार आंखों पर जोर देना पड़ रहा है? यह नजर कमजोर होने का पहला संकेत है।
आंखों से पानी आना
लगातार आंखों से पानी आना भी एक संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या लंबे समय से बनी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
धुंधला दिखना
दूर या पास की चीजें धुंधली दिखना, फोकस में दिक्कत आना - यह नजर कमजोर होने का स्पष्ट संकेत हो सकता है। तुरंत जांच कराएं।
डबल विजन की समस्या
अगर एक ही चीज दो नजर आती है यानी डबल विजन हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। यह आंखों की गंभीर समस्या का संकेत है।
लगातार सिरदर्द
नियमित सिरदर्द होना और आंखों में भारीपन महसूस होना भी आंखों की कमजोरी से जुड़ा हो सकता है। समय पर नेत्र विशेषज्ञ से सलाह लें।
आंखों में जलन या दर्द
आंखों में चुभन या दर्द महसूस होना नजर की कमजोरी का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें और समय पर जांच करवाएं।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट लें, स्मोकिंग से बचें, डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित करें और नियमित आंखों की जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com