थायराइड के लिए धनिया और अनार का जूस फायदेमंद क्यों है?

By Aditya Bharat
02 Jan 2025, 17:00 IST

थायराइड एक ग्रंथि है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। जब यह सही तरीके से काम नहीं करती, तो हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म जैसी समस्याएं होती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सहारा लेना पड़ता है लेकिन आज हम डायटीशियन मनप्रीत कालरा से जानेंगे इसे कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय के बारे में।

थायराइड के कारण होने वाली समस्याएं

थायराइड हार्मोन के असंतुलन से वजन बढ़ना, थकान, तनाव और चिंता जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

प्राकृतिक उपचार करें

डॉक्टर की सलाह के साथ, कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन थायराइड को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। धनिया के पत्तों और अनार का जूस इसमें काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनिया के पत्तों के फायदे

धनिया के पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह थायराइड हार्मोन को संतुलित रखने में भी मददगार है।

अनार का जूस

अनार का जूस विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। यह थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने और टीएसएच लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर थायराइड की वजह से वजन बढ़ रहा है, तो धनिया और अनार का जूस इसे कंट्रोल करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और फैट को बर्न करने में भी सहायक है।

तनाव से छुटकारा

थायराइड के मरीज अक्सर तनाव और चिंता का सामना करते हैं। इस जूस के सेवन से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है और मूड भी बेहतर होता है।

कैसे बनाएं जूस?

कुछ धनिया के पत्ते लें और इन्हें अच्छे से धो लें। अनार के दाने, गाजर और सूरजमुखी के बीज को साथ में ग्राइंड करें। चाहें तो कद्दू के बीज भी डाल सकते हैं। इसे छानकर ताजा जूस पिएं।

हर दिन इस जूस का सेवन करने से थायराइड में सुधार हो सकता है, लेकिन अगर समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com