दिमाग में इंफेक्शन वायरस, बैक्टीरिया, फंगस या परजीवी के कारण हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसका समय पर इलाज न हो तो जानलेवा साबित हो सकता है। आइए डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैे दिमाग में इंफेक्शन कैसे होता है?
इंसेफेलाइटिस
यह वायरस के कारण होता है। इसमें बुखार, सिरदर्द, भ्रम और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह दिमाग की सूजन का कारण बनता है।
मैनिंजाइटिस - बैक्टीरियल इन्फेक्शन
बैक्टीरिया से होने वाला यह इंफेक्शन तुरंत इलाज न मिलने पर खतरनाक हो सकता है। इसमें गर्दन अकड़ना, तेज बुखार और फोटोफोबिया जैसे लक्षण नजर आते हैं।
फंगल और परजीवी इंफेक्शन
फंगल और परजीवी इंफेक्शन से भी ब्रेन इन्फेक्शन हो सकता है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं। ये धीरे-धीरे दिमाग को प्रभावित करते हैं।
ट्रांसवर्स मायलाइटिस क्या है?
रीढ़ की हड्डी की सूजन से जुड़ा यह इंफेक्न संवेदी जानकारी को प्रभावित करता है। इसमें कमजोरी, मांसपेशियों में ऐंठन, मूत्र संबंधी दिक्कतें और सिरदर्द शामिल हैं।
ब्रेन एब्सेस - मवाद जमा होना
यह स्थिति तब होती है जब मस्तिष्क के ऊतकों (Tissues) में मवाद भर जाता है। बैक्टीरिया, फंगस, सर्जरी या सिर में चोट इसके संभावित कारण बन सकते हैं।
सामान्य लक्षण क्या हैं?
तेज बुखार, उल्टी, व्यवहार में बदलाव, सिरदर्द, भ्रम, गर्दन में अकड़न और रोशनी से डर जैसे लक्षण ब्रेन इन्फेक्शन की पहचान में मदद कर सकते हैं।
समय पर इलाज जरूरी क्यों?
ब्रेन इन्फेक्शन का जल्दी इलाज न होने पर यह जानलेवा हो सकता है। लक्षणों की अनदेखी न करें और तुरंत किसी न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
टीकाकरण कराएं, साफ-सफाई रखें, चोट से बचें और इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना भी ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com