इन 6 कारणों से होता है पिंडलियों में दर्द

By Priyanka Sharma
13 Dec 2024, 11:00 IST

कई बार लोगों को पिंडलियों में दर्द होने की समस्या होती है। जिसके कारण लोग ठीक से चल नहीं पाते हैं। ऐसे में आइए हीलिंग ट्री हॉस्पिटल गाजियाबाद के ऑर्थोपेडिक्स, डॉ अखिलेश यादव से जानें ऐसा किन कारणों से होता है?

मांसपेशियों का खिंचाव

कई बार पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने और दर्द होने की समस्या के कारण लोगों को पिंडलियों में दर्द महसूस होने की समस्या हो सकती है।

डायबिटीक पेरीफेरल न्यूरोपैथी के कारण

डायबिटीक पेरीफेरल न्यूरोपैथी की समस्या होने पर लोगों की नसों पर असर होता है। जिसके कारण लोगों के पैरों और हाथों में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

साइटिका के कारण

कई बार साइटिका की समस्या के कारण भी लोगों को पिंडलियों में दर्द होता है। इसके कारण मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली नसों में परेशानी होती है, जिससे लोगों को पिंडलियों में दर्द और सुन्नपन होने की समस्या होती है।

मांसपेशियों में ऐंठन के कारण

ज्यादा एक्सरसाइज करने और दौड़ने पर लोगों को मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है, जिसके कारण पिंडलियों में दर्द होने लगता है।

नील पड़ने के कारण

शरीर में नील पड़ने या कोशिकाओं को नुकसान होने के कारण लोगों को चलने के दौरान पिंडलियों में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

डीप वेन थ्रांबोसिस के कारण

कई बार पैरों की नसों में खून के थक्के जमा होने के कारण लोगों को पैरों की पिंडलियों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। ऐसा अधिक स्मोकिंग के कारण भी हो सकता है।

पिंडलियों में दर्द के लक्षण

पिंडलियों में परेशानी होने पर लोगों को अकड़न महसूस होने, सूजन आने, पिंडलियों में दर्द, कमजोरी होने और नील पड़ने की समस्या हो सकती है।

लेख में बताए गए कारणों से लोगों को पिंडलियों में दर्द होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com