बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से लोग हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का समाना करते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि दिल का हाल किस तरह पता किया जा सकता है?
डॉक्टर से जानें
आज हम डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, पुणे के प्रोफे. डॉक्टर सुशील कुमार मलानी से उन संकेतों के बारे में जानेंगे, जो दिल का हाल जानने में मदद करते हैं।
हार्ट रेट में अनियमितता
अगर आपकी हार्ट रेट में कोई अनियमितता है, तो यह हार्ट से जुड़ी बीमारी का संकेत है। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति का प्रति मिनट हार्ट रेट 60 से 100 बीट होता है। अगर आपकी दिल की धड़कन इससे तेज या धीमी है, तो यह परेशानी का सबब है।
ब्लड प्रेशर नहीं होता कंट्रोल
अगर आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं होता है, तो दिल पर बुरा असर हो सकता है। अगर आपका बीपी कम या ज्यादा है, तो दिल को नुकसान हो सकता है। आपको ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
एनर्जी में कमी भी वजह
शरीर में एनर्जी की कमी के कारण दिल की सेहत को नुकसान होता है। अगर आप सुस्त, थकान महसूस करते हैं, तो यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत है।
ओरल हेल्थ का खराब होना
अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों के मसूड़े स्वस्थ होते हैं, उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही, शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी है वजह
शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो हृदय रोग का जोखिम कम हो जाता है।
इन संकेतों से हार्ट की हेल्थ का ख्याल रखा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com