इन 5 आदतों से 1 महीने में कम होगा कोलेस्ट्रॉल

By Harsha Singh
02 Jun 2024, 09:00 IST

आजकल खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट के कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ आदतों में बदलाव कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल में बदलाव है जरूरी

कोलेस्ट्रॉल को बिना दवाइयों के नेचुरली कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल की कुछ आदतों को बदलने और कुछ नई हेल्दी आदतों को शामिल करने की जरूरत है। आइए इस बारे में अच्छे से जानते हैं-

फाइबर युक्त खाना खाएं

कोलेस्ट्रॉल लेवल को नेचुरली कम करने के लिए आपको डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को बढ़ाना चाहिए। फाइबर गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और शरीर को कई समस्याओं से बचाता है।

स्मोकिंग न करें

कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आपको स्मोकिंग की गलत आदत को छोड़ना होगा। यह आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

एक्सरसाइज करना है जरूरी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप हफ्ते के 5 दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

ड्राई फ्रूट्स खाएं

सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइबर और स्टेरोल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, आपको सूखे मेवे सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए। इनमें कैलोरी ज्यादा होती है।

ओट्स का सेवन करें

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाकर पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

इन आदतों की मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com