आमतौर पर हम खांसी को गंभीर समस्या नहीं मानते हैं। लेकिन, अगर खांसी लंबे समय तक चलती है, तो यह कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत दे सकती है।
क्रॉनिक खांसी की समस्या
अगर खांसी 8 सप्ताह से ज्यादा समय तक रहे, तो इसे क्रॉनिक खांसी कहा जाता है। बच्चों में यह 4 सप्ताह तक भी रह सकती है। इससे न सिर्फ शारीरिक परेशानी होती है, बल्कि थकान, नींद में कमी और एनर्जी डाउन भी हो सकती है।
क्रॉनिक खांसी के संकेत
नाक बहना- खांसी के साथ नाक बहना या नाक बंद होना, संक्रमण या साइनस से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। इससे शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीने में दर्द होना
लंबे समय तक खांसी के कारण सीने में दर्द हो सकता है, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो सकता है। इस दौरान सांस का उखड़ना अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं का संकेत दे सकता है। ये साइनस जैसे रेस्पिरेटरी रोगों का कारण भी हो सकता है।
क्रॉनिक खांसी के कारण
अस्थमा- अस्थमा खांसी का एक सामान्य कारण है। अस्थमा के मरीजों में मौसम के बदलाव के साथ खांसी की समस्या बढ़ सकती है। यह रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के कारण होता है।
साइनस
साइनस में नाक बंद होने और ज्यादा बलगम बनने की समस्या होती है। यह बलगम गले में खिसककर खांसी को ट्रिगर करता है। इसे अप्पर एयरवे कफ सिंड्रोम कहा जाता है।
गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज
इस समस्या में पेट का एसिड मुंह की ओर आने लगता है, जिससे गले में जलन और खराश होती है और खांसी बढ़ जाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह स्थिति बिगड़ सकती है।
संक्रमण
खांसी संक्रमण के कारण भी हो सकती है, जैसे- निमोनिया, फ्लू, या सामान्य सर्दी-खांसी। ये संक्रमण श्वसन तंत्र से संबंधित होते हैं और लंबे समय तक खांसी का कारण बन सकते हैं।
लंग इंफेक्शन और टीबी
लंग्स में इंफेक्शन या टीबी जैसी गंभीर बीमारियां भी क्रॉनिक खांसी का कारण बन सकती हैं। इन बीमारियों के लक्षण समय रहते न पहचाने जाए, तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
अगर आपको 8 सप्ताह से ज्यादा समय तक खांसी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से संपर्क करें ताकि इसका सही इलाज किया जा सके। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com