सर्दियों में अक्सर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह स्थिति तब खतरनाक हो जाती है जब यह लंबे समय तक बनी रहे और शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाने लगे। आइए सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर संतोष कुमार डोरा से जानते हैं कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है।
रक्तचाप बढ़ने के कारण
संकीर्ण धमनियां रक्त प्रवाह में रुकावट पैदा करती हैं। इससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है। अगर यही स्थिति बनी रहे तो दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर के खतरे
बिना लक्षणों के भी हाई ब्लड दिमाग, दिल, आंखों और गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे समय रहते पहचानना और इलाज करना बहुत जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर का सर्दियों से संबंध
सर्दियों में तापमान गिरने से रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं जिससे रक्त प्रवाह करने में अधिक ताकत लगती है, और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसी हालत में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
क्यों बढ़ता है रक्तचाप?
रक्त चाप बढ़ने के कुछ मुख्य कारण होते हैं जैसे, विटामिन डी की कमी, शारीरिक गतिविधियों में कमी और रक्त धमनियों में कैचोलमाइन्स का प्रवाह बढ़ना। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।
बढ़ती उम्र में ब्लड प्रेशर
सर्दियों में 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा देखी जाती है। ऐसा होना उम्र के साथ बढ़ते जोखिम का संकेत है।
रक्तचाप कंट्रोल करने के उपाय
सर्दियों में रक्तचाप कंट्रोल करने के लिए गर्म कपड़े पहनें और शरीर को गर्म रखें। रोजाना 30-45 मिनट व्यायाम करें और वैसोडायलेटेशन संतुलन बनाए रखने के लिए एक्टिव रहें।
DASH डाइट का महत्व
DASH डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, लीन मीट और मछलियां शामिल होती हैं। यह कम चर्बी और कम सोडियम वाली डाइट उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है।
नियमित ब्लड प्रेशर जांच करवाएं। संतुलित आहार और व्यायाम के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाई ब्लड प्रेशर और उसके खतरों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com