लैट्रिन टाइट होने का कारण क्या है?

By Shilpy Arya
15 Mar 2024, 11:46 IST

लैट्रिन टाइट होने की वजह से आपका पेट अच्छे से साफ नहीं होता है। सुबह-सुबह अगर पेट साफ न हो, तो आप दिनभर थकान, चिड़चिड़ेपन आदि का सामना करते हैं। इसके अलावा, आपको सेहत से जुड़ी भी कई दिक्कतें हो सकती हैं। लेख में जानें लैट्रिन टाइट होने के कारण-

कब्ज

लैट्रिन टाइट होने का एक प्रमुख कारण है कब्ज। कब्ज होने की वजह से मल पेट में ही जमकर एकत्र हो जाता है। इस कारण एसिडिटी, गैस व पेट में भारीपन की दिक्कत हो सकती है।

पानी की कमी

शरीर में होने वाली पानी की कमी अक्सर लैट्रिन टाइट होने का कारण बनती है। कम पानी पीने से मल सूख जाता है और आपको मल त्यागने में दिक्कत होती है।

समय पर न खाना

अगर आप गलत समय पर भोजन करते हैं, तो भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, सही समय पर खाना न खाने से भोजन को पचने के लिए टाइम नहीं मिल पाता।

फाइबर की कमी

अगर आप फाइबर फूड्स को डाइट में एड नहीं करते हैं, तो लैट्रिन टाइट होने की संभावना रहती है। फाइबर से भरपूर भोजन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

शारीरिक मेहनत में कमी

कई बार एक्सरसाइज न करना, वॉक न करना या मेहनत वाले काम न करने की वजह से पाचन बिगड़ता है। इस कारण लैट्रिन टाइट होने लगती है।

बवासीर

बवासीर के रोगियों को भी लैट्रिन टाइट होने की दिक्कत हो सकती है। इसमें पेट साफ नहीं होता और कई बार मल के साथ खूभी आने लगता है।

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम

इसमें भी रोगी को मल त्यागने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में पेट दर्द, गैस बनना, मरोड़ उठना व पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इन सभी कारणों के चलते लैट्रिन टाइट होने का जोखिम रहता है। आपको अपना खानपान ठीक रखने के साथ ही अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com