सुबह उठते ही थकान महसूस होना आम बात है। लेकिन अगर ये रोजाना हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए डॉक्टर रमन कुमार से जानें इसके पीछे की वजह।
डाइसेनिया क्या है?
डाइसेनिया में सुबह बिस्तर छोड़ना मुश्किल होता है। नींद पूरी न होने और कमजोरी के कारण थकान महसूस होती है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है।
स्लीप डिसऑर्डर
नींद पूरी न होना थकान का मुख्य कारण हो सकता है। स्लीप एपनिया जैसे स्लीप डिसऑर्डर के कारण रात की नींद टूटती है, जिससे सुबह थकान होती है।
दिल की बीमारियां
हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग भी सुबह थकान का कारण बन सकते हैं। हार्ट की जांच करवाना जरूरी है अगर थकान लगातार बनी रहे।
क्रोनिक फटीग सिंड्रोम
छह महीने से ज्यादा समय तक थकान रहना क्रोनिक फटीग सिंड्रोम कहलाता है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है।
डिप्रेशन और थकान
डिप्रेशन के कारण नींद खराब होती है और सुबह थकान होती है। तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन फायदेमंद होते हैं। इन्हें रोजाना करें।
थायराइड रोग
हाइपोथायरायडिज्म में सुबह कमजोरी और थकान आम है। समय पर इलाज न होने पर यह लक्षण बढ़ सकते हैं, इसलिए थायराइड जांच जरूरी है।
कब डॉक्टर से मिलें?
अगर रोज सुबह थकान, कमजोरी या नींद की समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। समय पर इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और तनाव कम करना जरूरी है। इससे सुबह की थकान से बचा जा सकता है और ऊर्जा बनी रहती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com