हमारा शरीर हर 7 साल में नया क्यों बन जाता है?

By Aditya Bharat
10 Jun 2025, 06:00 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा शरीर हर कुछ सालों में खुद को कैसे बदलता है? आइए PubMed की एक रिपोर्ट से जानते हैं इसका जवाब और कारण।

शरीर के कोशिकाओं का नवीनीकरण

हमारा शरीर बहुत सारी छोटी-छोटी सेल्स से बना है। ये सेल्स पुरानी हो जाती हैं और नई सेल्स बनती हैं। इसी को नवीनीकरण कहते हैं।

हर कोशिका का अलग जीवनकाल

हर तरह की कोशिका का अपना जीवनकाल होता है। कुछ कोशिकाएं कुछ दिनों में बदल जाती हैं, तो कुछ सालों तक रहती हैं।

त्वचा की कोशिकाएं जल्दी बदलती हैं

हमारी त्वचा की कोशिकाएं लगभग हर 2-3 हफ्ते में पूरी तरह से बदल जाती हैं। इसलिए हमारी त्वचा हमेशा ताजी दिखती है।

हड्डियों का भी अपना नवीनीकरण समय

हड्डियों की सेल्स धीरे-धीरे बदलती हैं। लगभग 7 साल में हमारी हड्डियां पूरी तरह से नई बन जाती हैं।

मांसपेशियों और अंगों का बदलाव

मांसपेशियों और अन्य अंगों की कोशिकाएं भी समय-समय पर बदलती रहती हैं, लेकिन उनकी गति अलग होती है।

क्या शरीर बदल जाता है?

असल में, शरीर के सभी हिस्से एक साथ नहीं बदलते। लेकिन करीब 7 साल में शरीर के ज्यादातर हिस्से नए सेल्स से भर जाते हैं।

जरूरी स्वास्थ्य प्रक्रिया

सेल्स का नवीनीकरण शरीर को स्वस्थ रखता है, पुरानी और खराब कोशिकाओं को हटाता है और नई ऊर्जा देता है।

जब हमारा शरीर खुद को लगातार नया करता है, तो हम भी हर दिन नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com