अनहेल्दी खानपान और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोग स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। इनसे राहत के लिए अक्सर लोगों को समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि, डिटॉक्स कब करना चाहिए? आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, 'शरीर को डिटॉक्स कभी भी किया जा सकता है, लेकिन शरीर में कुछ समस्या होने पर डिटॉक्स जरूर करना चाहिए।'
ब्लोटिंग होने पर
कई लोगों को अनहेल्दी खानपान और अन्य कारणों से ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं। इस दौरान शरीर को डिटॉक्स करना फायदेमंद है।
वजन बढ़ने पर
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने और वजन कम करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करें।
सिर में दर्द होने पर
कई बार लोग अक्सर सिर दर्द और शरीर के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे राहत के लिए शरीर को डिटॉक्स करना फायदेमंद है।
कब्ज की समस्या होने पर
खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस समस्या से राहत के लिए शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है।
थकान होने पर
कई लोगों को शरीर में थकान बनी रहती है साथ ही कई बार मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न की समस्या भी होती है। इससे राहत के लिए भी शरीर को डिटॉक्स करना फायदेमंद है।
शरीर में बदबू आना पर
गलत खानपान और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने पर लोगों को शरीर में बदबू आने की समस्या होती है। इस दौरान शरीर को डिटॉक्स करना फायदेमंद है।
लेख में बताई गई समस्याएं होने पर शरीर को डिटॉक्स करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com