Sexual Relationship के बाद क्या करना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
30 Dec 2024, 16:30 IST

पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यह सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद करता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रैक्टिस कर रहीं डॉ. सुनीत कौर से बात की है। आइए जानते हैं कि संबंध बनाने के बाद किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

वेजाइनल हाइजीन

महिलाओं के लिए वेजाइनल हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान कुछ बातों का खयाल न रखा, तो खुजली, दाद, दाने और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

संक्रमण का खतरा

संबंध बनाने के बाद सही हाइजीन बनाए रखने से संक्रमण का खतरा कम होता है और वजाइना की सेहत बनी रहती है। महिलाओं को इस समय विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनकी शारीरिक संरचना एसटीआई से ज्यादा प्रभावित हो सकती है।

साफ रखना

संबंध बनाने के बाद वजाइना की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इससे किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया या संक्रमण से बचा जा सकता है, जो शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

बैक्टीरिया से बचाव

डॉक्टर सुनीत कौर के अनुसार, संबंध बनाने के बाद वजाइना को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए। इससे शरीर की सफाई भी होती है और कोई भी बाहरी बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

पानी पिएं

संबंध बनाने के बाद पानी पीना बहुत जरूरी है। यह शरीर से बैक्टीरिया को फ्लश करने में मदद करता है, जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

वजाइना से बदबू आना

वजाइना को साफ करने के बाद उसे सूखाना बेहद जरूरी है। वजाइना में गीलापन रहने से बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी वजह से बदबू भी आ सकती है।

गीले कपड़ों से बचें

संबंध बनाने के बाद तुरंत कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि गीले कपड़े पहनने से वजाइना में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसे सूखाकर ही कपड़े पहनें।

वजाइना की सफाई के लिए साबुन का इस्तेमाल करने से बचें। इससे त्वचा में ड्राईनेस और जलन बढ़ सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com