कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को हाथों पर कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें इन लक्षणों के बारे में -
पीले नाखून
शरीर में आयरन की कमी, एनीमिया और लिवर फंक्शन के बिगड़ने के कारण लोगों को पीले नाखून की समस्या हो सकती है।
हाथों के ड्राई होने की समस्या
शरीर में एस्ट्रोजन की कमी और हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण लोगों को हाथों के ड्राई होने की समस्या होती है।
नाखूनों के टूटने की समस्या
शरीर में बायोटिन यानी विटामिन-बी7 की कमी होने पर लोगों को नाखूनों के टूटने की समस्या होती है।
हाथों का ठंडा होना
हाइपोथायरायडिज्म या थायराइड फंक्शन के कम होने पर लोगों को हाथों के ठंडा होने की समस्या होती है।
हाथों में कंपन होना
कई बार हाइपोथायराइडिज्म या विटामिन-बी12 की कमी के कारण लोगों को हाथों में कंपन महसूस होती है। इसके अलावा, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल या लिवर फंक्शन के बिगड़ने के कारण लोगों को हाथों में पीले धब्बे दिखने लगते हैं।
उंगलियों और जोड़ों में दर्द होना
मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में लो एस्ट्रोजन होने और कैल्शियम की कमी के कारण उंगलियों और जोड़ों में दर्द की समस्या होती है।
हाथों में चुभन होना
शरीर में विटामिन-बी12 या बी की कमी होने पर लोगों को हाथों में सुई जैसी चुभन की समस्या होती है।
नाखूनों पर सफेद दाग और लाइन आना
शरीर में जिंक और आयरन की कमी के कारण लोगों को नाखूनों पर लाइन दिखने और सफेद दाग की समस्या होती है।
स्वास्थ्य की परेशानी होने प हाथों में लेख में बताए गए संकेत दिखते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com