सेब को छीलकर खाएं या छिलके के साथ?

By Aditya Bharat
17 Dec 2024, 06:00 IST

सेब न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए अमूल्य बनाते हैं। इसमें पानी, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स की भरमार है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग छिलके सहित, लेकिन सेब खाने का सही तरीका क्या है? तो आइए वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानते हैं सेब खाने का सही तरीका।

सेब छिलके के साथ खाएं

सेब को छिलके के साथ खाना चाहिए। छिलके में भी फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने और सेहत को बनाए रखने में मददगार है।

खाने से पहले साफ करें

आजकल सेब पर केमिकल या मोम का उपयोग होता है। इसे खाने से पहले हल्के गुनगुने पानी में 30 मिनट तक भिगोएं। इससे रसायन हट जाते हैं और सेब सुरक्षित हो जाता है।

कब खाएं सेब?

दिन के समय सेब खाना सबसे फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट सेब खाने से इसका पोषण बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होता है। रात में सेब नहीं खाना चाहिए।

दूध और सेब

दूध और सेब ब्रेकफास्ट में सेब को दूध के साथ खाने से कब्ज और पेट की समस्याओं में राहत मिलती है। यह पोषण से भरपूर नाश्ता आपके दिन की बेहतरीन शुरुआत कर सकता है।

रात में सेब क्यों न खाएं?

रात के समय सेब खाने से नींद पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व शरीर को ज्यादा एक्टिव बना सकते हैं।

कितनी मात्रा में खाएं सेब?

दिनभर में आप एक या आधा सेब खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

ज्यादा सेब खाने के नुकसान

ज्यादा सेब खाने से एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे गले, जीभ, होंठ, या चेहरे पर सूजन हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

सेब आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसे सही समय और तरीके से खाना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com