मंकी फीवर क्या है? कर्नाटक में बढ़ा खतरा

By Harsha Singh
07 Feb 2024, 16:19 IST

कर्नाटक में मंकी बुखार ने अपना कहर बरपाया हुआ है। इस बीमारी के कारण कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यही वजह है कि कर्नाटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है।

एक्सपर्ट्स की राय

अगर आप जानना चाहते हैं कि मंकी फीवर क्या है और इसके लक्षण क्या होते हैं, तो डॉ. दिलीप गुडे से मंकी बुखार के बारे में जानकारी ले सकते हैं-

मंकी बुखार क्या है?

मंकी फीवर को क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज यानी केएफडी भी कहा जा सकता है। ये एक वायरल बीमारी है, जो क्यासानूर फॉरेस्ट वायरस की वजह से होती है। यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है।

बंदरों से फैलती है ये बीमारी

जैसा आप इसके नाम से ही समझ सकते हैं कि यह बीमारी बंदरों के कारण फैलती है। मंकी बुखार उन इलाकों में तेजी से फैलता है, जहां बंदरों की आबादी ज्यादा होती है।

मंकी बुखार के लक्षण

मंकी फीवर के कारण बुखार, शरीर में दर्द और मसल्स पेन की समस्या हो सकती है। इस बीमारी के गंभीर रूप ले लेने पर नाक और मसूड़ों से खून आना, इंटेस्टाइन से ब्लीडिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आंखों में दिखता है बदलाव

मंकी बुखार होने पर इंसान की आंखों में भी बदलाव नजर आ सकता है। इससे आपकी आंखों में लालिमा दिखने लगती है। साथ ही, जुकाम और कफ की समस्या भी हो सकती है। आइए जानें इससे बचाव के तरीके?

इम्यूनिटी करें मजबूत

मंकी फीवर के लिए फिलहाल कोई खास ट्रीटमेंट नहीं है। इससे बचाव के लिए आप इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही, हाइड्रेशन पर ज्यादा ध्यान दें। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कई फायदे हो सकते हैं।

सफाई का ख्याल

अगर आप मंकी फीवर से बचाव करना चाहते हैं, तो साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। मंकी फीवर से बचने के लिए एक वैक्सीन भी लगाई जाती है, जिससे इस जानलेवा बुखार से बचा जा सकता है।  

मंकी बुखार से इन तरीकों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com