ज्यादा देर लैट्रिन रोकने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
28 Jan 2025, 16:00 IST

सुबह पेट साफ न होने पर पूरा दिन असहजता और परेशानी महसूस होती है, जिससे पेट दर्द, एसिडिटी और भूख में असामान्य बदलाव हो सकते हैं।

पेट की समस्याएं

स्टूल को रोककर रखने की आदत से कब्ज़, पेट की समस्याएं और बवासीर जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इससे सेहत को नुकसान होता है।

रेक्टल टिशू में क्रैक आना

मल त्याग को टालने से रेक्टल टिशू में क्रैक आ सकता है, जिससे दर्द और ब्लीडिंग की समस्या बढ़ जाती है। इससे कब्ज की संभावना बढ़ सकती है।

मल त्याग है जरूरी

नियमित मल त्याग स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में, दिन में एक से तीन बार मोशन क्लियर होना सामान्य है।

हेल्दी डाइट

अच्छी डाइट लें, जिसमें फाइबर युक्त भोजन जैसे होल ग्रेन, सब्जी, दाल और फल शामिल होना फायदेमंद होता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहता है।

एक्सरसाइज करना

सुबह एक्सरसाइज करने से पेट साफ करने में मदद मिलती है और पूरे दिन एनर्जेटिक महससू होता है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

शराब, सिगरेट और कैफीन से बचें

ज्यादा शराब, सिगरेट और कैफीन का सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसलिए, इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

पेशाब को कंट्रोल न करें

'नेचर कॉल' के समय शर्माने की बजाय तुरंत बाथरूम जाना जरूरी है। इससे कंट्रोल करने से सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

स्टूल रोकने से नुकसान

स्टूल को दबाकर रखने की आदत बच्चों और कब्ज़ से पीड़ित लोगों में आम है। लेकिन, इसे सुधारने की जरूरत है।

नियमित डाइट, वर्कआउट और नेचुरल मल त्याग की आदतें अपनाएं, जिससे बवासीर जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com