नाभि में घी लगाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग रात में इस तरह मसाज करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नहाने से पहले नाभि में घी लगाने के फायदों के बारे में सुना है?
पोषक-तत्वों से भरपूर
देसी घी में ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ए, ई, डी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं। आइए देसी घी को नाभि में लगाने से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
नहाने से पहले नाभि में घी लगाते हैं, तो पाचन-तंत्र को फायदा हो सकता है। इससे डाइजेस्टिव एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं और पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है।
जॉइंट पेन से राहत
जोड़ों में दर्द की समस्या से बचाव के लिए आप नाभि में घी लगा सकते हैं। इसके साथ ही, सूजन से भी राहत मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
नहाने से पहले नाभि में घी लगाने से स्किन को कई फायदे होते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और नेचुरल ग्लो दिखाई देता है।
आंखों के लिए अच्छा
नहाने से पहले नाभि में घी लगाना आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आंखों का सूखापन दूर होता है और नजर में भी सुधार होता है।
इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा
नाभि में घी का इस्तेमाल करने से माइग्रेन,अनिद्रा, पुराना नजला, मिर्गी के दौरा, सिर दर्द और सफेद बाल जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
नहाने से पहले नाभि में घी लगाना बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com