टॉन्सिल में ये चीजें खाने से बढ़ सकती है परेशानी

By Lakshita Negi
17 Feb 2025, 14:00 IST

टॉन्सिल होने से गले में सूजन और दर्द होने लगता है, इसमें सही खान-पान बहुत जरूरी है। गलत चीजें खाने से यह दिक्कत बढ़ सकती है। इससे गले में सूजन, जलन और इन्फेक्शन ज्यादा हो सकता है। टॉन्सिल्स को कम करने के लिए किन चीजों को नहीं खाना चाहिए इसके बारे में डॉ. अमित सिंह से हमें जानकारी मिली।

मसालेदार तला खाना टॉन्सिल्स में खतरनाक

टॉन्सिल्स होने पर मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से जलन बढ़ सकती है। यह खाना टॉन्सिल्स की सूजन को और बढ़ाते हैं, जिससे गले में दिक्कत हो सकती है।

खट्टे फलों टॉन्सिल्स के लिए

टॉन्सिल्स होने पर खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा और अनानास खाना खतरनाक हो सकता है, इनमें एसिड ज्यादा होता है, जिससे गले में जलन, सूजन और खराश बढ़ सकती है।

कोल्ड ड्रिंक्स टॉन्सिल्स में खतरनाक

ठंडे ड्रिंक्स जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम और ठंडा पानी पीने से गले की मसल्स सेंसिटिव बन सकती हैं। इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है और टॉन्सिल्स की सूजन को ज्यादा कर सकता है।

टॉन्सिल्स में डेयरी प्रोडक्ट्स

टॉन्सिल्स होने पर दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स गले में बलगम को बढ़ाते हैं, जिससे टॉन्सिल्स में ज्यादा परेशानी हो सकती है।

मीठी चीजें टॉन्सिल्स के लिए खराब

बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी टॉन्सिल्स की दिक्कत बढ़ सकती है। मिठाइयां, केक या चॉकलेट खाने से इंफेक्शन ज्यादा हो सकता है।

जंक फूड से दिक्कत

जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चिप्स और फ्राईज गले के लिए खतरनाक हो सकते हैं। टॉन्सिल्स में इनको खाने से इनमें मौजूद तेल और मसाले गले की सूजन को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

ज्यादा ड्राई खाना खाने से टॉन्सिल्स

टाइट और ड्राई खाना जैसे ड्राई फ्रूट्स और क्रंची चीजें गले में खराश और जलन को बढ़ा सकती हैं। इससे टॉन्सिल्स को और नुक्सान होता है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।

टॉन्सिल्स होने पर गुनगुना पानी पिएं और हल्का और सॉफ्ट खाना खाएं। इससे टॉन्सिल्स की सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com