किडनी स्टोन एक आम समस्या है, जो अक्सर खराब खानपान के कारण होती है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि पथरी क्या-क्या चीजें खाने से बनती है?
ज्यादा नमकीन खाना
पथरी तब बनती है जब शरीर में कैल्शियम, ऑक्सेलेट या यूरिक एसिड जमा हो जाता है। बहुत ज्यादा नमकीन खाने से किडनी में पथरी बन सकती है।
रेड मीट का सेवन
ज्यादा मांसाहार खाने से भी किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। इसमें यूरिक एसिड की अधिकता होती है, जो पथरी का कारण बन सकती है।
अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन
ज्यादा सोडा, कोल्ड ड्रिंक या कैफीन युक्त ड्रिंक्स पीने से पथरी हो सकती है। इनसे शरीर में पानी की कमी होती है, जो किडनी स्टोन बनाने की वजह बनती है।
ज्यादा नमक खाना
ज्यादा नमक खाने से किडनी में सोडियम की अधिकता हो सकती है, जो पथरी बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
ज्यादा मीठा खाना
अगर आप ज्यादा शुगर या मीठा खाना खाते हैं, तो यह शरीर में कैल्शियम की अधिकता को बढ़ा सकता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है।
हाई ऑक्सेलेट फूड
टमाटर जैसी हाई ऑक्सेलेट युक्त चीजों का ज्यादा सेवन पथरी के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर में जमा होने वाली क्रिस्टल्स किडनी स्टोन का कारण बन सकती हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन
वसायुक्त दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन भी पथरी का कारण बन सकता है। खासकर, अगर शरीर में कैल्शियम का संतुलन बिगड़ जाए।
जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड में वसा भी ज्यादा होती है, जो किडनी में पथरी बनने की प्रोसेस को तेज कर देती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com