घुटने से नीचे पैरों में सूजन के क्या कारण हैं?

By Priyanka Sharma
06 Sep 2024, 09:00 IST

कई बार लोगों को घुटनों से नीचे पैरों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानें -

एक्सपर्ट की राय

हेल्थ कोच, मेड न्यूरोलॉजिस्ट एम्स, डॉ. प्रियंका सेहरावत के अनुसार, 'लोगों को पैरों में सूजन की समस्या कई बीमारियों के कारण हो सकती है। ऐसे में नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।'

हार्मोन्स का असंतुलित होना

शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन और पीरियड्स की समस्या के कारण महिलाओं को पैरों में दर्द और सूजन आने की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या

किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर लोगों को पैरों में सूजन की समस्या होती है। ऐसा शरीर में टॉक्सिन्स और तरल पदार्थ के जमा होने के कारण हो सकता है।

लिवर से जुड़ी समस्या

लिवर सिरोसिस या लिवर से जुड़ी समस्या में लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है, जिसके कारण शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इसके बढ़ने पर लोगों को पैरों में सूजन की समस्या होती है।

एनीमिया के कारण

खून की कमी या हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, जिसके कारण दिल पर तनाव होता है और लोगों को पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या होने पर लोगों को पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण होता है।

वजन बढ़ने के कारण

शरीर में फैट जमा होने और वजन बढ़ने के कारण पैरों पर जोर पड़ता है, जिसके कारण लोगों को पैरों में सूजन आने की समस्या हो सकती है। ऐसा यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण भी हो सकता है।

लोगों को घुटनों के नीचे पैरों में सूजन लेख में बताई गई समस्याओं के कारण आ सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com