अगर आप सही पोषण नहीं ले रहे हैं, तो शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो तो एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आइए डॉ. निविदिता ढिंगरा से जानते हैं एनीमिया होने पर आंखों में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।
एनीमिया क्या है?
एनीमिया तब होता है जब शरीर में खून की कमी होती है, यानी हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर के अलग-अलग अंगों को सही ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।
एनीमिया से आंखों में पीलापन
एनीमिया के कारण आंखों के सफेद हिस्से यानी कंजंक्टिवा में पीलापन आ सकता है। यह पीलापन शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है।
जब एनीमिया के साथ पीलिया भी हो
अगर एनीमिया के साथ पीलिया हो, तो आंखों का सफेद भाग और त्वचा भी पीला हो सकता है। इससे शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे खून की कमी बढ़ जाती है।
एनीमिया से आंखों में रुखापन
खून की कमी से आंखों की आंसू बनाने वाली ग्रंथियां प्रभावित हो सकती हैं। इससे आंखों में सूखापन और जलन की समस्या बढ़ सकती है।
एनीमिया से धुंधला दिखाई देना
जब आंखों में ऑक्सीजन की कमी होती है, तो आंखों के टिश्यू ठीक से काम नहीं कर पाते। इससे धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है।
एनीमिया से आंखों की नसों पर दबाव
लंबे समय तक एनीमिया का इलाज न कराने से आंखों की नसों पर दबाव पड़ सकता है। इससे नसें चौड़ी हो सकती हैं और आंखों में लालिमा दिखने लगती है।
एनीमिया से नजर प्रभावित
अगर एनीमिया गंभीर हो जाता है, तो आंखों की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। इससे देखने की क्षमता कम हो सकती है और धुंधला दिखाई देने की समस्या बढ़ सकती है।
एनीमिया से होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। सही डाइट, जीवनशैली और सप्लीमेंट्स से एनीमिया का इलाज किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com