पनीर और टोफू दोनों ही हेल्दी फूड्स हैं, लेकिन इन दोनों में कई अंतर हैं। पनीर दूध से बनता है, जबकि टोफू सोया से। आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं दोनों के बीच खास अंतर।
पनीर कैसे बनता है?
पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसे दूध को फाड़कर बनाया जाता है। यह सॉफ्ट और फ्रेश होता है। पनीर का स्वाद हल्का और क्रीमी होता है।
टोफू कैसे बनता है?
टोफू सोया मिल्क से तैयार किया जाता है। इसे सोया दही या सेम दही भी कहते हैं। इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है और यह पनीर से कम सॉफ्ट होता है।
पोषक तत्वों में फर्क
पनीर और टोफू दोनों में प्रोटीन, कैल्शियम और मिनरल्स होते हैं, लेकिन पनीर में फैट ज्यादा होता है और टोफू में प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।
वजन घटाने में कौन बेहतर?
पनीर में कैलोरी और फैट ज्यादा होता है, इसलिए वजन घटाने वाले लोग टोफू खा सकते हैं। 100 ग्राम पनीर में 321 कैलोरी होती है, जबकि इतने ही टोफू में सिर्फ 144 कैलोरी होती है।
वजन बढ़ाने के लिए कौन सही?
अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो पनीर बेहतर ऑप्शन है। इसमें ज्यादा फैट और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने में मदद करती है।
कैल्शियम की मात्रा
कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए जरूरी है। पनीर और टोफू दोनों ही कैल्शियम के अच्छे सोर्स हैं, लेकिन टोफू में कैल्शियम पनीर से थोड़ा ज्यादा होता है।
स्वाद में अंतर
पनीर का स्वाद क्रीमी और हल्का होता है। इसे पार्टी और डेली रेसिपीज में इस्तेमाल किया जाता है। टोफू का स्वाद खट्टा होता है और इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है।
पनीर और टोफू दोनों ही हेल्दी हैं। अगर आपको प्रोटीन ज्यादा चाहिए और फैट कम करना है, तो टोफू चुनें। वहीं, अगर आपको कैलोरी और स्वाद चाहिए, तो पनीर बेहतर है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com