पेशाब करते वक्त हो रही जलन या दर्द? इन लक्षणों को समझिए

By Aditya Bharat
01 Jun 2025, 11:00 IST

पेशाब में जलन या दर्द आम बात नहीं है। ये संकेत हो सकते हैं किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के। सही समय पर लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी होता है। आइए आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में।

यूटीआई - सबसे आम कारण

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई, पेशाब में जलन का सबसे सामान्य कारण है। इसमें पेशाब करते समय चुभन, जलन और हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

खानपान भी बन सकता है कारण

ज्यादा फास्ट फूड, तले-भुने और मसालेदार खाने से पेशाब में जलन हो सकती है। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और इंफेक्शन की संभावना भी।

किडनी स्टोन के संकेत हो सकते हैं

अगर पेशाब के साथ दर्द हो और मात्रा कम हो, तो यह किडनी या मूत्रमार्ग में पथरी का संकेत हो सकता है। तुरंत जांच कराना जरूरी है।

यूरेथ्राइटिस की सूजन

यूरेथ्राइटिस में मूत्रमार्ग में सूजन हो जाती है। इसके कारण पेशाब करते वक्त तेज दर्द, जलन और कभी-कभी खून या वीर्य की बूंदें भी आ सकती हैं।

ब्लैडर में कैंसर होने पर पेशाब में दर्द और जलन हो सकती है। इसमें मूत्राशय की झिल

ब्लैडर में कैंसर होने पर पेशाब में दर्द और जलन हो सकती है। इसमें मूत्राशय की झिल्ली पर असर होता है और सूजन या सूजन जैसे लक्षण दिखते हैं।

क्लैमाइडिया - एक यौन संचारित रोग

क्लैमाइडिया एक एसटीडी है, जो महिलाओं में जलन, दर्द और प्रजनन क्षमता पर असर डालता है। यह इंफेक्शन संबंध बनाते समय सुरक्षा की कमी से फैल सकता है।

हाइजीन और सुरक्षा है जरूरी

पेशाब में जलन से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और यौन संबंधों में सुरक्षा बेहद जरूरी है। साफ-सफाई से इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अगर पेशाब में बार-बार जलन हो रही है या दर्द लगातार बढ़ रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। इलाज में देरी नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com