आजकल हम हर चीज को साफ और सेनिटाइज करना जरूरी समझते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जरूरत से ज्यादा सफाई आपकी इम्युनिटी को नुकसान पहुंचा सकती है? आइए PubMed की स्टडी से इसके बारे में अधिक जानते हैं।
क्या है इम्युनिटी?
इम्युनिटी हमारे शरीर की ताकत होती है, जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। यह हमारे शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और दूसरी चीजों से बचाती है।
सफाई के साथ बैलेंस जरूरी है
हमें साफ-सफाई जरूर रखनी चाहिए, लेकिन हर बैक्टीरिया बुरा नहीं होता। कुछ अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं।
जरूरत से ज्यादा सफाई का असर
अगर बच्चे शुरू से ही बहुत साफ माहौल में रहते हैं, तो उनका शरीर जरूरी कीटाणुओं से संपर्क नहीं कर पाता। इससे उनका इम्युन सिस्टम कमजोर हो सकता है।
“हाइजीन हाइपोथेसिस” क्या कहती है?
इस विचार के अनुसार, बहुत ज्यादा स्वच्छता हमारे शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार नहीं होने देती। इससे एलर्जी, अस्थमा और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
मिट्टी-जानवरों से संपर्क जरूरी
जब बच्चे मिट्टी में खेलते हैं या पालतू जानवरों के साथ रहते हैं, तो वे कई तरह के अच्छे माइक्रोब्स से संपर्क में आते हैं। ये माइक्रोब्स इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
सेनिटाइजर हर समय सही नहीं
हर छोटी चीज के लिए सैनिटाइजर या एंटी-बैक्टीरियल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से शरीर की नेचुरल डिफेंस कमजोर हो सकती है। साबुन और पानी अक्सर काफी होते हैं।
क्या करें?
साफ-सफाई रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा न करें। बच्चों को नेचर के पास ले जाएं, मिट्टी में खेलने दें और जरूरत होने पर ही डिसइन्फेक्टेंट का इस्तेमाल करें।
बहुत ज्यादा सफाई शरीर को कमजोर बना सकती है। संतुलन रखें, न तो बहुत गंदगी, न ही जरूरत से ज्यादा स्वच्छता। एक मजबूत इम्युन सिस्टम के लिए थोड़ी “प्राकृतिक गंदगी” भी जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com