खून में पोटेशियम की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

By Aditya Bharat
24 May 2025, 07:00 IST

हाइपोकैलेमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पोटेशियम की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है। यह मांसपेशियों और दिल के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। आइए सीनियर फिजीशियन डॉ समीर से जानते हैं खून में पोटेशियम की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

क्यों होता है हाइपोकैलेमिया?

खराब डाइट, तनाव, पुरानी बीमारियां, या दवाओं का सेवन पोटेशियम की कमी का कारण बन सकता है। ये सभी कारण आधुनिक जीवनशैली से जुड़े हैं।

मांसपेशियों में कमजोरी

पोटेशियम की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। चलने-फिरने में थकान महसूस होती है और शारीरिक श्रम कठिन लगने लगता है।

अनियमित दिल की धड़कन

हाइपोकैलेमिया में शरीर जल्दी थकता है और दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है। यह दिल की गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

पेट और पेशाब की समस्याएं

पेट में गैस, दर्द या बार-बार पेशाब आना पोटेशियम की कमी से जुड़ी समस्याएं हैं। ये लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें।

खराब डाइट एक मुख्य कारण

ज्यादा कॉफी, अल्कोहल, या फास्ट फूड और कम सब्जियों-फलों से पोटेशियम की कमी हो सकती है। संतुलित आहार न लेना नुकसानदायक है।

कैसे करें बचाव?

पोटेशियम युक्त आहार लें - जैसे केला, पालक, आलू, दूध, टमाटर और मछली। यह आपकी मांसपेशियों और दिल को मजबूत बनाता है।

पानी पीते रहें

पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, पर ज्यादा नहीं। किडनी की सेहत को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन में अहम भूमिका निभाती है।

पोटेशियम की कमी से बचने के लिए नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह से मल्टीविटामिन या पोटेशियम सप्लिमेंट लें। यह आपको स्वस्थ बनाए रखेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com