पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट रखने में मदद करते हैं, तो क्या इसे खाली पेट खा सकते हैं? आइए जानते हैं।
पपीते की पत्तियां
पपीते की पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरी होती हैं। बुखार और टायफाइड जैसी समस्याओं में इसकी पत्तियों का रस बहुत उपयोगी माना जाता है।
खाली पेट न खाएं पपीता
पपीता पेट और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट दर्द, एलर्जी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
पपैन नुकसान करता है
पपीते में पाया जाने वाला पपैन एलर्जी, पेट दर्द और पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। खासतौर पर सुबह के समय इसे खाली पेट खाने से ये समस्याएं बढ़ सकती हैं।
प्रेगनेंसी में न खाएं पपीता
प्रेगनेंसी के दौरान कच्चा पपीता या खाली पेट पपीता खाना गर्भपात का कारण बन सकता है। कई रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से बचना चाहिए।
एलर्जी से जुड़ी समस्याएं
पपीते में लेटेक्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे एलर्जी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या है, उन्हें सुबह के समय पपीता नहीं खाना चाहिए।
लो ब्लड शुगर की समस्या
खाली पेट पपीता खाने से कुछ लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ब्लड प्रेशर या शुगर की समस्या है, तो पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
पाचन तंत्र पर असर
पपीते में फाइबर और लेटेक्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसका खाली पेट सेवन करने से पेट फूलना, जलन और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर सुबह पपीता खाने के बाद किसी भी तरह की परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अस्थमा जैसी समस्याओं वाले लोगों को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com