खाली पेट नहाने के नुकसान

By Aditya Bharat
11 Jul 2025, 14:00 IST

सुबह नाश्ता किए बिना नहाना आम आदत है, लेकिन कई बार यह सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं इसके पीछे की वजह।

पाचन शक्ति पर असर

खाली पेट नहाने से शरीर का तापमान गिरता है और पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। यह उन लोगों के लिए और भी हानिकारक हो सकता है जिनकी पाचन शक्ति पहले से कमजोर है।

आयुर्वेद का मानना क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार, खाने से पहले नहाना बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति बनी रहती है। खाना खाने के तुरंत बाद नहाना पाचन प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है।

कमजोरी और चक्कर आने की संभावना

खाली पेट नहाने से कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से चक्कर, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। खासतौर पर सुबह ठंडे पानी से नहाना इस रिस्क को बढ़ा सकता है।

हृदय पर असर

खाना खाए बिना नहाने से कुछ लोगों की धड़कन तेज हो सकती है या ठंड के कारण दिल की धमनियों में सिकुड़न हो सकती है। यह हार्ट पेशेंट्स के लिए खतरे की घंटी बन सकता है।

रात को खाना खाकर नहाना सही नहीं

कुछ लोग रात को खाना खाने के बाद नहाते हैं। यह भी गलत आदत मानी जाती है क्योंकि इससे शरीर की गर्मी असंतुलित होती है और नींद की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।

ठंडे पानी से नहाना

कई लोग मानते हैं कि ठंडा पानी शरीर को एक्टिव करता है और मेटाबोलिज्म तेज करता है, लेकिन खाली पेट इसे अपनाना कमजोरी ला सकता है। ये आदत हर किसी के लिए सही नहीं होती।

कब नहाना सही होता है?

सुबह शौच और थोड़ा सा गर्म पानी या कुछ हल्का खा लेने के बाद नहाना बेहतर माना जाता है। इससे शरीर संतुलन में रहता है और स्फूर्ति बनी रहती है।

सिर्फ नहाने का समय बदलकर आप पाचन, हृदय और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com