महिलाओं में हार्मोन असंतुलन से मूड स्विंग्स, पिंपल्स, मोटापा और नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सही खानपान और लाइफस्टाइल के साथ कुछ फल हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। तो चलिए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में।
सेब
सेब में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन C होता है। यह कोलेस्ट्रॉल घटाकर पाचन सुधारता है। रोजाना सेब खाने से हार्मोन बैलेंस में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।
अनार
अनार एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। यह सूजन को कम करता है और वजन कंट्रोल करता है। अनार का नियमित सेवन हार्मोन संतुलन के लिए बहुत लाभकारी होता है।
संतरा
संतरे में भरपूर विटामिन C, फाइबर और पोटेशियम होता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करता है और हार्मोनल इम्बैलेंस को कम करने में मदद करता है।
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, फोलेट और पोटेशियम होते हैं। यह पाचन ठीक करता है और शरीर को ऊर्जा देता है। हार्मोन संतुलन के लिए एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में शामिल करना फायदेमंद है।
बैरीज
स्ट्रॉबेरी, जामुन और रसभरी में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन C होता है। ये फलों का सेवन हार्मोन बैलेंस करने और शरीर की सूजन कम करने में मददगार होता है।
अन्य सुझाव
संतुलित डाइट हार्मोनल समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकती है। फलों के साथ पर्याप्त नींद, एक्सरसाइज और पानी पीना हार्मोन संतुलन के लिए जरूरी है।
कब बरतें सावधानी?
अगर किसी को एलर्जी, थायरॉइड या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो इन फलों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
रोजाना इन फलों को डाइट में शामिल करके महिलाएं हार्मोनल डिसऑर्डर से बच सकती हैं और खुद को फिट व हेल्दी रख सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com