अक्सर लोग कहते हैं कि रात में नहाने से तबियत बिगड़ जाती है, लेकिन क्या यह सच है? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल की फिजिशयन डॉक्टर गुंजन मित्तल से बात की। तो आइए उनसे जानते हैं कि रात में नहाना सही है या नहीं।
डॉक्टर के अनुसार
डॉ. गुंजन मित्तल बताती हैं कि रात में नहाने से सेहत को नुकसान होता है या फायदा यह आपकी शारीरिक स्थिति और मौसम पर निर्भर कर सकता है। इसलिए सेहत और मौसम के अनुसार सावधानी जरूरी है। लेकिन अगर आप थके हुए हैं या तनाव महसूस कर रहे हैं, तो रात में नहाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गर्मी में नहाना क्यों जरूरी?
गर्मियों में या ज्यादा पसीना आने के बाद रात में नहाना जरूरी हो सकता है। इससे शरीर की सफाई होती है और त्वचा को बैक्टीरिया व गंदगी से राहत मिलती है।
एक्ने और पिंपल्स से राहत
दिनभर की गंदगी और पसीना स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे एक्ने हो सकता है। रात में नहाने से स्किन साफ होती है और मुंहासे की संभावना कम होती है।
तनाव को करता है कम
नहाने से सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग भी रिलैक्स होता है। दिनभर की थकावट और मानसिक तनाव को कम करने में रात की नहाई मददगार हो सकती है।
नींद में सुधार लाए
रात को सोने से पहले नहाना नींद को गहरा और बेहतर बनाता है। यह एक नैचुरल तरीके से शरीर को सुकून देने का जरिया है, खासतौर पर तनाव के दिनों में।
कब न नहाएं रात में?
अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तब रात में नहाने से बचें। खासकर ठंड के मौसम में ठंडे पानी से न नहाएं। इससे तबियत और बिगड़ सकती है।
किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?
छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वालों को रात में नहाने से बचना चाहिए। अगर एनर्जी की कमी महसूस हो रही हो, तब भी रात में नहाना टालें।
रात में नहाना सही या गलत नहीं, यह पूरी तरह आपकी सेहत और मौसम पर निर्भर करता है। सही समय और तापमान का ध्यान रखें, तभी आप इसके फायदे ले पाएंगे। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com