घमौरी होने पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं?

By Deepak Kumar
01 Jun 2025, 15:00 IST

घमौरी एक त्वचा की समस्या है, जो ज्यादा गर्मी या पसीने की वजह से होती है। इसमें त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते हैं। लेकिन क्या घमौरी से राहत पाने के लिए उस पर बर्फ लगाना सही है? आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से जानते हैं इस बारे में।

घमौरी क्यों होती है?

जब त्वचा को हवा नहीं मिलती और पसीना सूख नहीं पाता, तब घमौरी होती है। यह खासकर बच्चों और सेंसेटिव त्वचा वालों को होती है।

बर्फ लगाना सही है या नहीं?

डॉ. चांदनी की मानें तो घमौरी में बर्फ सीधे लगाना सही नहीं है। यह ठंडक देता है, लेकिन त्वचा पर जलन या नुकसान भी कर सकता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

सीधे बर्फ क्यों न लगाएं?

सीधी बर्फ लगाने से त्वचा सुन्न हो सकती है या स्किन बर्न हो सकता है। घमौरी वाली त्वचा पहले से ही संवेदनशील होती है।

बर्फ लगाने का सही तरीका

अगर बर्फ लगानी है तो कपड़े में लपेटकर लगाएं। सीधे त्वचा पर न रखें, दिन में सिर्फ कुछ मिनट के लिए इस्तेमाल करें।

बेहतर विकल्प क्या हैं?

ठंडे पानी से स्नान करें, मुल्तानी मिट्टी लगाएं या गुलाबजल और चंदन पाउडर का प्रयोग करें। ये घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं।

बच्चों में घमौरी का इलाज कैसे करें?

बच्चों की त्वचा को नर्म तौलिए से साफ करें, उन्हें हवादार कपड़े पहनाएं और बर्फ से परहेज करें। डॉक्टर की सलाह जरूरी हो सकती है।

कौन-सी सावधानी रखें?

घमौरी में पसीना रोकें, ढीले कपड़े पहनें और धूप से बचें। बर्फ जैसे उपाय करते समय त्वचा पर ध्यान देना जरूरी होता है।

घमौरी में बर्फ से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन सही तरीका अपनाना जरूरी है। ज्यादा समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com