स्कर्वी रोग क्या होता है और इसके लक्षण

By Anuj Tiwari
17 Jan 2023, 09:04 IST

शरीर में विटामिन C की कमी होने पर स्कर्वी की समस्या होती है, जिसके कारण बॉडी को हाइपरटेंशन, एनीमिया, दन्त संबंधी समस्याओं जैसी कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं स्कर्वी के लक्षणों के बारे में -

जोड़ों की समस्या होना

स्कर्वी से पीड़ित व्यक्ति के जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है, जिसके कारण उसे चलने में भी परेशानी होती है।

आंखों से जुड़ी समस्या

स्कर्वी से पीड़ित व्यक्ति को लाइट समझ आने में परेशानी होने लगती है, जिसके कारण गतिशील वस्तुएं धुंधली नजर आने लगती है। ये आंखों के लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

हार्ट प्रॉब्लम

स्कर्वी से परेशान व्यक्ति की हृदय गति धीमी होने लगती है, जिसके कारण सांस फूलना और छाती में दर्द की समस्या होने लगती है। ये लक्षण दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें।

त्वचा से जुड़ी परेशानी होना

त्वचा में सूखापन और खुजली होना भी स्कर्वी के लक्षणों में गिना जाता है। इसके कारण त्वचा पर लाल दाने निकल आते है, साथ ही त्वचा पीली भी पड़ने लगती है।

दांत खराब होते हैं

मसूड़ों में ब्रश के कारण थोड़ी सी रगड़ लगने पर भी खून आने लगना, मसूड़ों में सूजन, मुंह से बदबू आना और दांतों का क्षय होना स्कर्वी के मूल लक्षण होते हैं।

अन्य लक्षण

थकान-सुस्ती, भूख में कमी, दस्त और वजन का घटना भी स्कर्वी के लक्षण होते हैं।

स्कर्वी रोग के कारण शरीर को इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com