आंखों की रोशनी कम हो रही है? ये हैं 6 कारण

By Aditya Bharat
21 Mar 2025, 07:00 IST

आजकल कम उम्र में ही आंखें कमजोर होने लगी हैं। जो चश्मा पहले बुजुर्गों तक सीमित था, अब छोटे बच्चों को भी पहनना पड़ रहा है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। आइए डॉक्टर सीमा यादव से जानते हैं इसके पीछे की वजह।

मोबाइल और स्क्रीन का बढ़ता असर

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं। इससे आंखों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे उनकी रोशनी कमजोर होने लगती है।

गलत तरीके से पढ़ाई करना

कई बच्चे लेटकर या बहुत पास से किताब पढ़ते हैं, जिससे आंखों पर जोर पड़ता है। पढ़ते समय सही दूरी बनाए रखना जरूरी है, ताकि आंखें ज्यादा थकें नहीं।

पोषण की कमी भी है जिम्मेदार

अगर शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो इसका असर आंखों पर भी पड़ता है। हरी सब्जियां, गाजर, आंवला और सहजन जैसी चीजें खाने से आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है।

सही से कॉन्टैक्ट लेंस न लगाना

कई लोग चश्मे से बचने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं, लेकिन इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर इंफेक्शन हो सकता है, जिससे आंखें कमजोर हो सकती हैं।

स्मोकिंग का आंखों पर बुरा असर

स्मोकिंग करने से आंखों में ड्राइनेस बढ़ जाती है और रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह मोतियाबिंद और ऑप्टिकल नर्व डैमेज जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

आंखें झपकाने की आदत कम होना

अगर आप स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं और आंखें कम झपकाते हैं, तो आंखों में सूखापन आ जाता है। इससे आंखों की थकान बढ़ती है और उनकी रोशनी पर असर पड़ता है।

आंखों को कैसे रखें हेल्दी?

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लें, स्क्रीन का समय कम करें, सही रोशनी में पढ़ाई करें और आंखों की नियमित जांच कराएं।

अगर आपको भी आंखों में थकान, जलन या धुंधला दिखने की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप अपनी आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com