भारत दुनिया में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन है। यहां गाय और भैंस के दूध का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। भारत से बड़ी मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का एक्स्पोर्ट होता है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां गाय भैंस के अलावा दूसरे जानवरों का दूध भी पिया जाता है। आइए जानते हैं किन जानवरों का दूध पिया जाता है।
गाय और भैंस का दूध
दुनिया के अधिकांश हिस्सों में लोग गाय और भैंस का दूध ही पीते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को ताकत देता है।
घोड़ी का दूध
मध्य एशियाई देशों में लोग घोड़ी का दूध पीते हैं। यह विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम और आयरन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जोसेहत के लिए जरूरी हैं।
गधी का दूध
गधी का दूध खास पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे लैक्टोफेरिन और फैटी एसिड। यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। माना जाता है कि रानी क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए गधी के दूध का इस्तेमाल करती थीं।
जिराफ का दूध
दुनिया के कुछ हिस्सों में जिराफ का दूध भी पिया जाता है। यह विटामिन ए और बी12 से भरपूर होता है और डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में मदद करता है।
याक का दूध
ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों, खासकर तिब्बती पठार में याक का दूध काफी लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन और पोषण तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह गाय के दूध से भी ज्यादा पौष्टिक होता है।
सूअर का दूध
सूअर का दूध पोषण से भरपूर होता है। इसमें गाय के दूध की तुलना में ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
भेड़ का दूध
चीन, ग्रीस और स्पेन जैसे देशों में भेड़ का दूध पीने का चलन है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इसे गाय के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं।
विभिन्न जानवरों के दूध पिए जाते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com