चेहरे की चर्बी फटाफट गलेगी, अपनाएं ये 8 तरीके

By Deepak Kumar
13 Mar 2025, 19:00 IST

चेहरे की एक्‍स्‍ट्रा चर्बी को जलाना बेहद ही मुश्किल है। इसे कम करने की कोशिश में कुछ लोग डाइटिंग करते हैं, तो कुछ एक्‍सरसाइज का सहारा लेते हैं। यहां तक कुछ खाना-पीना पूरी तरह से बंद कर देते हैं। आज हम आपको 7 ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप चेहरे की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।

फेस एक्सरसाइज

चेहरे की बनावट में सुधार और मसल्‍स की ताकत को बेहतर बनाने के लिए चेहरे के कुछ एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना कुछ देर एक्‍सरसाइज करके फेस की मसल्‍स को टोन किया जा सकता है।

चेहरे की मसाज

मसाज से आप चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ चर्बी भी आसानी से कम कर सकते हैं। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। आप किसी भी एसेंशियल या कैरियर ऑयल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज

पूरे शरीर की ही नहीं बल्कि चेहरे की चर्बी कम करने के लिए भी कार्डियो या एरोबिक एक्‍सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए, पतले चेहरे के लिए रोजाना कुछ देर कार्डियो एक्‍सरसाइज करें।

खूब पानी पिएं

पानी कम पीने से चेहरा फूला हुआ नजर आता है। अगर आप चेहरे पर जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वेट लॉस होता है।

नमक कम खाएं

चेहरे की चर्बी कम करने के लिए नमक का सेवन कम करें। ज्‍यादा नमक खाने से चेहरा फूला हुआ नजर आता है। इसमें मौजूद सोडियम से शरीर में पानी ठहरने लगता है, जिसे शरीर में वॉटर रिटेंशन होता है।

भरपूर नींद

पूरी नींद नहीं लेने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और चेहरे का फैट भी बढ़ सकता है। नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म पर असर होता है और चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए, चेहरे की चर्बी कम करने के लिए रात में 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें।

फास्ट फूड से दूरी

ज्‍यादा फास्‍ट फूड खाने से चेहरे की चर्बी बढ़ सकती है। इन चीजों में मौजूद अन सैचुरेटेड फैट्स चर्बी बढ़ाने का कारण बनते हैं। इसलिए, इन चीजों का सेवन रोजाना न करें।

आप भी इन उपायों से चेहरे की चर्बी को तेजी से गला सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com