गंजापन युवाओं में तेजी से बढ़ रही समस्या है। ऐसे में लोग हेयर ट्रांसप्लांट की ओर रुख करते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सुरक्षित है?
डॉक्टर की राय
एमबीबीएस डॉ. अमरेंद्र कुमार (एम्स अस्पताल) के अनुसार, हेयर ट्रांसप्लांट एक सुरक्षित प्रक्रिया है, बशर्ते यह किसी अनुभवी और योग्य सर्जन से कराया जाए। जैसे हर सर्जरी में थोड़ा बहुत रिस्क होता है, वैसे ही इसमें भी हल्की सूजन या इंफेक्शन हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से यह जल्दी ठीक हो जाता है।
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें सिर के पिछले हिस्से या शरीर के अन्य हिस्सों से बाल लेकर गंजे हिस्सों में प्रत्यारोपित किए जाते हैं। यह व्यक्ति के अपने बाल ही होते हैं।
कैसे किया जाता है ट्रांसप्लांट
बालों को ‘डोनर एरिया’ से लिया जाता है, जैसे सिर के पीछे का भाग, दाढ़ी या छाती के बाल। इन बालों को गंजे हिस्सों में लगाया जाता है ताकि प्राकृतिक रूप से नए बाल उग सकें।
क्या यह दर्दनाक होता है?
आपको बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट लोकल एनेस्थीसिया के साथ किया जाता है, जिससे दर्द महसूस नहीं होता। सर्जरी के बाद थोड़ी असहजता हो सकती है, पर यह सामान्य और अस्थायी होती है।
कब दिखते हैं रिजल्ट?
ट्रांसप्लांट के बाद बाल उगने में 3 से 6 महीने लगते हैं और पूरी ग्रोथ 10–12 महीने में दिखती है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है, लेकिन परिणाम स्थायी और संतोषजनक होते हैं।
क्या महिलाएं भी करा सकती हैं ट्रांसप्लांट?
यह सोचना गलत है कि हेयर ट्रांसप्लांट सिर्फ पुरुषों के लिए है। महिलाएं भी बालों की कमी या हेयरलाइन सुधारने के लिए यह प्रक्रिया करवा सकती हैं और इसके अच्छे परिणाम देखे गए हैं।
ट्रांसप्लांट से पहले सही जानकारी लें
हर सर्जरी की तरह इसमें भी एक्सपर्ट की जरूरत होती है। गलत क्लिनिक या अनुभवहीन सर्जन से कराना नुकसानदेह हो सकता है। सही जानकारी और सलाह के साथ ही हेयर ट्रांसप्लांट कराएं।
हां, हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सुरक्षित है। लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com